न्यायालय के आदेशानुसार 02 वारंटियों को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश में वारन्टियो की शत प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमे गठित की गई है । गठित टीम द्वारा फरार चल रहे 02 वारंटीयों को ग्राम रामपुर रुड़की जनपद हरिद्वार से धर दबोचा ।

*वारण्टियों के नाम*
1.साहिल पुत्र मोमीन निवासी ग्राम रामपुर वार्ड नं0- 03 थाना कोतवाली गंगनहर रुड़की, जनपद हरिद्वार।
2.इकरार उर्फ सोनू पुत्र तौसीफ उर्फ लतीफ निवासी हसन कॉलोनी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर रुड़की, जनपद हरिद्वार।

*सम्बन्धित वाद संख्या*
वाद संख्या- 622/2020 धारा 457,380,411 भादवि सम्बन्धित माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (एस0डी0) ए0सी0जे0एम0 रुड़की महोदय जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *