रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के निर्देशन एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी के आसपास सब्जी,फल, रेहड़ी-ठेली, फड़ लगाने वाले व्यक्तियों, ट्रांसपोर्ट नगर एवं सराय रोड़ पर सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान कुल 34 व्यक्तियों को कोतवाली लाकर ICGS पोर्टल के माध्यम से उनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 50 चालान किए गए तथा ₹12,500 संयोजन शुल्क वसूला गया । साथ ही मंडी के आढ़तियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान कर न्यायालय भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है । मंडी के आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, अन्यथा भविष्य में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
















Leave a Reply