चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जवाब देह बनाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय चंपावत का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय की समस्त शाखाओं का गहन परीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया, जनसुनवाई व्यवस्था, कार्यालय की साफ-सफाई एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
🔹 लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश
🔹 फरियादियों से संवेदनशील व सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर
🔹 ड्यूटी में अनुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश
🔹 कार्यालय अभिलेखों को अपडेट एवं सुव्यवस्थित रखने की हिदायत
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चंपावत पुलिस का संकल्प — “जनसेवा, पारदर्शिता और विश्वास”














Leave a Reply