रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | विगत कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने/प्लेटफॉर्म एवं थाना क्षेत्र में भीड़ बढ़ने/यात्री आवागमन अधिक होने के कारण थाना क्षेत्रांतर्गत मोबाइल चोरी व यात्रियों के सामान चोरी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं सूचनाओ के परिप्रेक्ष्य में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया घटनाओ की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आर पी अरूणा भारती के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर टीम गठित करते हुए उक्त घटनाओ को अंजाम देने वाले चोरों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया इसी क्रम में गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुए 03 अभियुक्तगण 1- बलदेव सिंह रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत निवासी ग्राम झिवाली थाना लम्बगांव टिहरी गढ़वाल 2- अंश शर्मा पुत्र धीरेन्द्र शर्मा निवासी मानसरोवर कालोनी मुरादाबाद थाना मझौला जिला मुरादाबाद उ०प्र० 3- दीपक सेमवाल पुत्र विरेन्द्र दत्त सेमवाल निवासी ग्राम अंजनीसैन पट्टी जाखणीधार जिला टिहरी गढ़वाल को चुराए गये एक मोबाइल फोन एप्पल आईफोन कंपनी व एक जोडी ईयरफोन सहित अंतर्गत मु0 अ0 स0 -05/ 2026 धारा – 305(बी), 317(2), 3(5)बीएनएस में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जिसमें मुकदमा उपरोक्त में चोरी गए दूसरे मोबाइल फोन गोल्डन व क्रीम रंग ओप्पो कम्पनी, जिसको अभियुक्त किशनदास पुत्र गोविन्ददास निवासी कुलदीप मिश्रा कॉलोनी, इंग्लिश बाजार नीमा सराय पोस्ट व थाना-झलझालिया बाजार जिला मालदा पश्चिम बंगाल उम्र-26 को ऋषिकेश क्षेत्र गली नंबर 13 शिवाजी नगर देहरादून से बरामद होने के कारण आज अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया ।
*नाम पता अभियुक्त -*
किशनदास पुत्र गोविन्ददास निवासी कुलदीप मिश्रा कॉलोनी,इंग्लिश बाजार नीमा सराय पोस्ट व थाना-झलझालिया बाजार जिला मालदा पश्चिम बंगाल
*बरामदगी –*
मोबाइल फोन गोल्डन व क्रीम रंग ओप्पो कम्पनी का
















Leave a Reply