रिपोर्ट – वंश शर्मा
खानपुर | ग्राम दाबकी के दो छोटे बच्चे प्रियाशु पुत्र शुभम (उम्र 06 वर्ष) और आकाश पुत्र मोहन (उम्र 07 वर्ष) निवासी ग्राम दाबकी खेड़ा, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार अपने परिजनों के साथ मोहनावाला गांव में आयोजित शादी समारोह में आए थे। कार्यक्रम के दौरान दोनों बच्चे भीड़भाड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गए । परिजनों द्वारा तत्काल थाना खानपुर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। आसपास के गांवों में खोजबीन, आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ तथा आवश्यक मालूमात के आधार पर मात्र लगभग 01 घंटे के भीतर दोनों बच्चों को पड़ोसी गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया । बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता एवं कुशल कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
















Leave a Reply