ऑल्टो कार में अचानक आग लगने की सूचना पर फ़ायर स्टेशन रुड़की की त्वरित कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | कार में लगी आग की सूचना पर पुलिस द्वारा रुड़की-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, निकट Pacific Hotel, थाना मंगलौर पर पहुंचकर कार में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया । अग्निशमन टीम की तत्परता से वाहन के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया गया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई । आग से कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन तथा वाहन में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई । कार स्वामी श्री संजय पुत्र श्री इलम सिंह, निवासी रंधेड़ी, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर (उ0प्र0), अपनी कार संख्या UP/11/B/4265 (मॉडल वर्ष 2008) से मंगलौर से रुड़की शादी समारोह में जा रहे थे। वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे रोककर नीचे उतर गए। थोड़ी ही देर में वाहन ने आग पकड़ ली ।

मौके पर कोतवाली मंगलौर पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *