रिपोर्ट – वंश शर्मा
बुग्गावाला | वादी निवासी थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिलनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला व अन्य आरोपी द्वारा वादी की नाबालिग बहन (उम्र 15 वर्ष) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है । तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर मु0अ0सं0 11/2026 पंजीकृत किया गया । घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपह्रता की शीघ्र बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया । डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अपह्रता एवं आरोपी को मीना कम्पनी, चंदोडर, जनपद अहमदाबाद (गुजरात) से सकुशल बरामद कर किया गया । विवेचना के उपरांत मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
दिलनवाज पुत्र इरफान, निवासी ग्राम लालवाला थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार,
















Leave a Reply