02 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को धर दबोच आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चमगादड टापू के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर एकदम सकपकाकर भागने लगा।जिस पर पुलिस पार्टी को शक होने पर उक्त भागे व्यक्ति को एकदम घेर-घोटकर पकड लिया गया । पकडे गये आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार बताया । व्यक्ति के पास से बरामद बैग की तलाशी लेने बैग में से 02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

* *बरामदगी का विवरण* –
02 किलाे 700 ग्राम अवैध गांजा

*नाम व पता आरोपी* विनोद कुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी-ग्राम अमखेरवा थाना बेहटागोकुल जिला हरदोई उत्तर प्रदेश , हाल पता- झुग्गी झोपडी माजरा चण्डी घाट थाना श्यामपुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *