रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत दो पक्षों में हुए आपसी लडाई-झगडे के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर पर दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किये गये | पंजीकृत अभियोगों के सम्बन्ध में घटना की विस्तृत जानकारी हेतु थाने पर बयान हेतु बुलाया गया था । कोतवाली ज्वालापुर पर बयान व घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते समय एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे तथा एक दूसरे पर आमदा फसाद होने लगे तथा उत्तेजित होकर जोर -जोर से चिल्लाते हुए शान्ति व्यवस्था भंग करने लगे । जिन्हे विवेचक व थाने पर उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनो पक्ष अधिक उग्र होने लगे जिस कारण ज्वालापुर पुलिस द्वारा अन्य कोई चारा ना देखते हुए शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170 बी.एन.एस.एस.के तहत कार्रवाई की गई ।
*नाम व पता आरोपी*
1-सैफ पुत्र ईनाम नि0 मौ0 चौहानान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
2-सुहैल पुत्र इमरान नि0 मौ0 चौहानान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
3-फईम पुत्र नईम अहमद नि0 कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
















Leave a Reply