हरिद्वार पुलिस ने दौराने चैकिंग धर दबोचा एक संदिग्ध आरोपी आरोपी के कब्जे से बरामद किया एक अवैध तमंचा व कारतूस

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सुमननगर से आरोपी अजय उर्फ चिंगारी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गढ़ न0 2 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को पकड कर उसके कब्जे से 01अदद तमंचा 12 बोर व 01 कारतूस की बरामदगी की गयी । आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसने तमंचा शादी समारोह आदि में टसन दिखाने के लिए अपने पास रखा था ।पुलिस ने आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी-*
1-अजय उर्फ चिंगारी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गढ़ न0 2 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
*बरामदगी-*
 एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *