दौराने चैकिंग हरिद्वार पुलिस द्वारा 01 संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध बंदूक दो नाली मय तीन अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी । पुलिस टीम के दौराने चैंकिंग/गश्त आरोपी मनजीत पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार पतंजलि विश्वविद्यालय से आगे जंगल की ओर से 01अदद अवैध अवैध बंदूक दो नाली में 03 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम व पता आरोपी*
मन्जीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
01 अदद अवैध बंदूक दो नाली व 03 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *