रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | कोतवाली मंगलौर पर वादिया निवासी ग्राम ठसका द्वारा दिनांक 18.01.2026 को अपने मुर्गी फार्म से 90 कट्टे चिकन फीड (मुर्गी दाना) चोरी होने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । मुकदमे से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर लगभग 500 किलोग्राम मुर्गी दाना बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है |
*नाम पता आरोपित*
धर्मवीर पुत्र रतन सिंह, निवासी ग्राम ठसका
*बरामद माल*
500 किलोग्राम मुर्गी दाना












Leave a Reply