ग्राम खेड़ाजट गोली कांड प्रकरण में हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार, 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | कोतवाली मंगलौर पर शांय को ग्राम खेड़ाजट में हुए फायरिंग प्रकरण में हरिद्वार पुलिस द्वारा 03 आरोपियों को पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । घटना से संबंधित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु किए रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
१- पवन रथी पुत्र नरेंद्र राठी निवासी ग्राम नारसन कला कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
२- नितिन उर्फ़ चिंटू पुत्र कपिल निवासी खेड़ाजट कोतवाली मंगलौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *