एसपी हल्द्वानी ने कोतवाली बनभूलपुरा का किया वार्षिक निरीक्षण सभी अभिलेख व ऑनलाइन कार्य को अध्यावधिक करने तथा कर्मचारियों को प्रो–एक्टिव पुलिसिंग के दिए निर्देश |

हल्द्वानी | मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा का वार्षिक निरीक्षण किया गय ।

☑️ सर्वप्रथम दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा द्वारा कोतवाली के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।

☑️ कोतवाली कार्यालय/परिसर व भोजनालय में साफ सफाई के विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

☑️ कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों को शस्त्र ड्रिल कार्रवाई गई। थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति हेतु तैयारी के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें। कोतवाली बनभूलपुरा संवेदनशील क्षेत्र होने के दृष्टिगत कार्मिकों से दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास करवाया गया।

☑️ कोतवाली के अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को अध्यवाधिक कर लें और सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ली जाएं।

☑️ कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को सभी ऑनलाइन पोर्टल्स और cctns कार्यों को ऑनलाइन डेटा अध्यवाधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️ महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

☑️ सभी माल मुकदमाती को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

☑️ विवेचनाओ में गुणवत्ता लाने तथा निर्धारित समयानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

👉 *सम्मेलन*
☑️ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को क्षेत्र में लगातार पुलिस विजिबिलिटी को बढ़ाएं जाने के निर्देश दिए। नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा क्षेत्र के सांप्रदायिक सोहार्द कायम रखने हेतु क्षेत्र में सतर्कता और सक्रियता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अमित कुमार सीओ हल्द्वानी दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा समेत कोतवाली के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *