रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | थाना पथरी पर वादी रौनक वालिया पुत्र मुनीष पाल निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने के संबंध में थाना पथरी पर तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर तत्काल *मु0अ0सं0 43/26 धारा 303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात चोरों की तलाश एवं चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । रात्रि को मुखबिर की सूचना पर बंसल स्टोन क्रैशर के सामने से 02 आरोपियों को चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ दबोचा गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) BNS की वृद्धी की गयी ।
*नाम पता अभियुक्त गण*
1- अर्जुन पुत्र टूल्ली निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
2- अनुज पुत्र मनीष निवासी ग्राम रानीमाजरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
*बरामदगी*
01 अदद चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली
















Leave a Reply