चोरगलिया पुलिस ने 115 पाउच, तथा रामनगर पुलिस ने 103 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार |

नैनीताल | SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी पर रोकथाम लगाए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नंदौर नदी के पश्चिमी छोर जंगल में चैकिंग के दौरान अभियुक्त लखमीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ध्यानपुर थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र-47 वर्ष को 165 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है । उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगालिया में FIR NO- 08/2026 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

लखमीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ध्यानपुर थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र 47 वर्ष,

*बरामदगी*
165 पाउच अवैध कच्ची शराब

रामनगर पुलिस ने 103 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त बलदेव सिंह पुत्र काला सिंह निवासी ग्राम थारी पीरुमदारा थाना रामनगर नैनीताल को मधुवन अंडर पास पीरुमदारा से मो0 सा0 से 103 पाउच अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना रामनगर में FIR NO 36/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
बलदेव सिंह पुत्र काला सिंह निवासी ग्राम थारी पीरुमदारा थाना रामनगर नैनीताल,

*बरामदगी*
103 पाउच अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *