थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा क्रिकेट मैदान में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को 36 वे सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत विशेष यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया  है | उक्त के क्रम मे थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा भजनपुर क्रिकेट क्लब की क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों/बच्चों व क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, फुटपाथ का उपयोग, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा यातायात संकेतों की जानकारी जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया । चम्पावत पुलिस का संदेश- “हमारे युवा खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ सड़क पर भी सुरक्षित रहें, यही हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *