रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की रात्रि चैकिंग के दौरान धनपुरा बिजली घर के पास से मोहित नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की अभियुक्त मोहित के विरुद्ध पूर्व मे भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्त मोहित के विरुद्ध थाना पथरी पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
मोहित पुत्र धर्मपाल निवासी अकोड़ाकला को0 लक्सर जनपद हरिद्वार
*पंजीकृत अभियोग थाना पथरी*
मु0अ0सं0 42/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
*पूर्व आपराधिक इतिहास अभि0 मोहित*
1- मु0अ0सं0 170/24 धारा 394/411/34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना कनखल
2- मु0अ0सं0 228/24 धारा 309(4),317(2),61(2),3(5) BNS चालानी थाना कनखल
3- मु0अ0सं0 234/24 धारा 309(4),317(2),61(2),3(5) BNS चालानी थाना कनखल
4-मु0अ0सं0 01/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कनखल
*बरामदगी*
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
















Leave a Reply