हरिद्वार | खेल महाकुम्भ 2025–26 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में माननीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खेलविधा का उद्घाटन शनिवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेन्ट थोमस पब्लिक स्कूल, नवोदय नगर के प्रबंधक तनिष्क एवं प्रधानाचार्य बीता गर्ग उपस्थित रहीं। बीता गर्ग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । राज्य स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों के संसदीय क्षेत्रों से आए अण्डर-14 एवं अण्डर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद (अंडर-19 बालिका) प्रथम स्थान प्रीति (पौड़ी गढ़वाल), द्वितीय पूजा (हरिद्वार) तथा तृतीय अंजलि (टिहरी गढ़वाल) ने प्राप्त किया ।
लंबी कूद (अंडर-19 बालक) प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान प्रणव चौधरी (हरिद्वार), द्वितीय मो0 समीर (उधमसिंहनगर) तथा तृतीय कार्तिक (हरिद्वार) रहे।
100 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक) पंकज (देहरादून) प्रथम, अभय गढ़वाल (पौड़ी गढ़वाल) द्वितीय एवं कृष्णा कुमार (पिथौरागढ़) तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका) प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान दीपश्री तोमर (देहरादून) ,द्वितीय स्थान हिमानी (हरिद्वार) तथा आकृति पाण्डेय (उधमसिंहनगर) तृतीय स्थान पर रहीं।
800 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक) प्रथम स्थान सुमन (देहरादून) , द्वितीय स्थान धीरज सिंह बिष्ट (उधमसिंहनगर) एवं हिमांशु कुमार (हरिद्वार) तृतीय स्थान पर रहे । 800 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका) प्रथम स्थान कोमल बिष्ट (पिथौरागढ़) , द्वितीय स्थान मनीषा (हरिद्वार) तथा आस्था (चमोली) तृतीय पर रहीं । 400 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका) प्रथम सृष्टि ठाकुर (देहरादून) ने , द्वितीय स्थान पिंकी (हरिद्वार) ने एवं निकिता (टिहरी गढ़वाल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी सबाली गुरूंग, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी पौड़ी गढ़वाल पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी रुड़की अनिल कुमार, बहादराबाद सोनू कुमार, भगवानपुर विक्रान्त चौधरी, नारसन संदीप खंकरियाल सहित सभी खेल प्रेमी कार्यक्रम में मौजूद रहे।















Leave a Reply