एसओजी व थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा कुल 07.07 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/प्रभारी एसओजी को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना बनबसा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अमन कुरेशी पुत्र स्व. रफीक अहमद निवासी वार्ड नंबर 4 नई बस्ती बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 24 वर्ष को बनवसा-बाजार में कश्यप होटल के ठीक सामने 07.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अमन कुरेशी पुत्र स्व. रफीक अहमद निवासी वार्ड नंबर 4 नई बस्ती बनबसा जनपद चम्पावत उम्र 24 वर्ष

बरामदगी का विवरण –
07.07 ग्राम अवैघ हिरोईन(स्मैक)

अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *