चम्पावत | समय 08:35 बजे फायर स्टेशन चम्पावत को मुख्य बाजार क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आग इन्द्रानगर स्थित खाली पड़े मकान में लगी थी। फायर कर्मियों द्वारा वाटर टेंडर से होजरील फैलाकर लगातार पम्पिंग करते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण किया गया। साथ ही अतिरिक्त सहायता हेतु फायर स्टेशन लोहाघाट से फायर टेंडर भी मौके पर बुलाया गया । फायर टीम की त्वरित एवं सूझबूझ भरी कार्यवाही से आसपास के मकानों व दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया । घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।
फायर स्टेशन चम्पावत की त्वरित कार्यवाही से मुख्य बाजार में लगी आग पर काबू, बड़ा हादसा टला |















Leave a Reply