चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा ग्राम चौरा पत्त में सीनियर सिटीजन महिलाए व ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों, रोड सेफ्टी, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, नये कानून महिला संबंधी अपराध, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, टोल फ्री नंबर 1090 1098 112,1930 आदि के समंबन्ध में जागरुक किया गया ।
🔹 आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
🔹साथ ही नशा उन्मूलन के विषय में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
🔹इसके अतिरिक्त आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।
















Leave a Reply