चम्पवात | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत में क्षेत्राधिकार शिवराज सिंह राणा के अधिवर्षता सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा क्षेत्राधिकार शिवराज सिंह राणा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने उनके आगामी जीवन के लिए शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा समस्त पुलिस परिवार की ओर से मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। साथ ही कहा कि वे भविष्य में भी सदैव पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे तथा उनका सहयोग और सद्भावना विभाग को निरंतर मिलती रहेगी।
🔹पुलिस विभाग में उनके सरल, मृदु, शान्त एवं शालीन स्वभाव तथा सेवाकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
🔹सेवानिवृत्त हो रहे क्षेत्राधिकार शिवराज सिंह राणा ने भी अपने सेवाकाल के दौरान के अनुभव साझा करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और परिश्रम के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
🔹साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भी क्षेत्राधिकारी महोदय के साथ बिताए गए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए। सभी ने उनके सरल, मृदुभाषी, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कुशल नेतृत्वकर्ता एवं प्रेरणास्रोत बताया।
















Leave a Reply