चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा दिगालीचौड़ में वाहन चालको, स्थानीय नागरिको व नव युवकों एवं थाना तामली पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिमरौला में जाकर ग्रामवासियों को महिला संबंधी अपराध, यातायात के नियम, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध,नये कानून, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, नशा मुक्त व टोल फ्री नंबर 1090 1098 112,1930 आदि के संबन्ध में जानकारी दी गई | आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही नशा उन्मूलन के विषय में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया । इसके अतिरिक्त आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया ।
कोतवाली पंचेश्वर व थाना तामली पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत आम जनमानस को किया जागरूक |
















Leave a Reply