थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा NDPS मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | जनपद चम्पावत के थाना बनबसा में पंजीकृत एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बनबसा पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त अमरीक सिंह उर्फ संजू पुत्र बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम विडौरा मझौला, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 25 वर्ष को चीकाघाट पुल के पास, थाना सितारगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय टनकपुर के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *