चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत बालिकाओं /महिलाओं के अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहने, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने एवं उनके अधिकारों हेतु बनाये गये विभिन्न अधिनियम/कानूनों, गौरा शक्ति एप, साईबर अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला संबन्धित अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण तथा अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गोरखानगर, सार्की टोला वार्ड, लोहाघाट में जाकर उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहने, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने एवं उनके अधिकारों हेतु बनाये गये विभिन्न अधिनियम/कानूनों, गौरा शक्ति एप, गुड टच/ बैड टच, साईबर अपराध तथा Cyber Stalking,Facebook, Instagram आदि पर फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करना आदि के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए , टोल फ्री न0 112,1930,1090 इत्यादि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत थाना लोहाघाट द्वारा चलाया जागरूक अभियान |
















Leave a Reply