” पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत थाना रीठा साहीब,पाटी,तामली पुलिस टीम द्वारा चलाया जागरूक अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत बालिकाओं /महिलाओं के अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहने, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने एवं उनके अधिकारों हेतु बनाये गये विभिन्न अधिनियम/कानूनों, गौरा शक्ति एप, साईबर अपराध, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला संबन्धित अपराधों के सम्बन्ध में जागरुक करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के पर्यवेक्षण में थाना रीठा साहीब पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुल्याल व थाना तामली पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज तामली तथा थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा ग्राम कूण, अमोली में जाकर उपस्थित बालिकाओं/महिलाओं को अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहने, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने एवं उनके अधिकारों हेतु बनाये गये विभिन्न अधिनियम/कानूनों, गौरा शक्ति एप, गुड टच/ बैड टच, साईबर अपराध तथा Cyber Stalking,Facebook, Instagram आदि पर फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करना आदि के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए , टोल फ्री न0 112,1930,1090 इत्यादि के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *