थाना लोहाघाट द्वारा DRINK & DRIVE में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 09 में की जा रही थी वाहन चेकिंग के दौरान कस्बा लोहाघाट में शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने (DRINK & DRIVE) पर स्कूटी चालक महेश सिंह पुत्र नारायाण सिंह निवासी नेत्र सलान चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत उम्र लगभग 30 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK03D 0210 को सीज़ किया गया है । उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *