SOG व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्र छात्राओ को किया गया जागरूक |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत टनकपुर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जाकर SOG, और थाना टनकपुर पुलिस टीमों द्वारा बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर की छात्राओ को महिला संबंधी अपराध, यातायात के नियम, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, टोल फ्री नंबर 1090 1098 112,1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई…

छात्राओ को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही नशा उन्मूलन के विषय में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *