चम्पावत | समय 02:34 बजे PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर–08, SBI के पास एक घर में आग लगने की घटना हुई है । सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की फायर यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर होज पाइप व होजरील की सहायता से आग पर काबू पाया गया तथा आग को पूर्णतः बुझा दिया गया । इस आगजनी की घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो कि राहत की बात है । फायर यूनिट की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा नुकसान होने से बचाव किया गया ।
फायर सर्विस – सदैव आपकी सेवा में
















Leave a Reply