चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टों(NBW) का शत प्रतिशत निस्तारण अनुपालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर आज जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम के द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 02 वारण्टी अभियुक्तगण को कोतवाली टनकपुर क्षेत्र से गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियान निरन्तर जारी है ।
अभियुक्त का विवरण
1- हसीब अहमद पुत्र सफीक निवासी वार्ड नं0 03 खच्चर पड़ाव टनकपुर जनपद चम्पावत
2- सरीफ पुत्र सफीक निवासी वार्ड नं0 03 खच्चर पड़ाव टनकपुर जनपद चम्पावत
















Leave a Reply