चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी चंपावत एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा कोतवाली चंपावत क्षेत्र में खटकना पुल से छतारपुर तक पैदल रोड मार्च कार्यक्रम का आयोजन कर आम जनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।
पैदल रोड मार्च के दौरान वाहन चालकों व आम नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।
आमजन को नाबालिगों को वाहन न देने, पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने एवं सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा संचालित ‘गुड समैरिटन (Good Samaritan) योजना’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले नागरिकों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में बतायागया।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दें।
















Leave a Reply