चौकी बैराज पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत चौकी प्रभारी बैराज उ0नि0 देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा थाना बनबसा चौकी बैराज (बॉर्डर क्षेत्र) में आमजनमानस को जागरूक किया गया । आमजन को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों के पालन, नाबालिक को वाहन न देने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, तेज गति व नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जानकारी दी गई । नशा उन्मूलन के तहत नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया । साथ ही साइबर अपराध से बचाव हेतु फर्जी कॉल/लिंक से सावधान रहने, ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *