चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार थाना तामली पुलिस टीम द्वारा चौकी मंच जाकर टैक्सी चालकों आमजनमानस को यातायात के नियम साइबर अपराध, नशा के दुष्प्रभाव उत्तराखण्ड पुलिस ऐप नये कानून महिला सम्बन्धित अपराध के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, नाबालिक को वाहन न दे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही आम जनमानस को साइबर अपराध की स्थिति में सहायाता हेतु टोल फ्री नंबर – 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112(आपाताकालीन सेवा), 108 (चिकित्सा), 1090(महिला हेल्पलाइन),1908 (बाल सहायता) – की जानकारी दी गई तथा आवश्यक होने पर इनका प्रयोग करने हेतु जागरुक किया गया ।
















Leave a Reply