थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा 40 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | थाना बुग्गावाला द्वारा अवैध देशी/कच्ची शराब एवं अवैध नशा तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया | उक्त अभियान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा शहीदवाला ग्रांट क्षेत्र से तस्कर ब्रजपाल पुत्र राजा, निवासी बंजारेवाला, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार को 40 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना बुग्गावाला पर मु0अ0सं0 005/26, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
ब्रजपाल पुत्र राजा निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार उम्र 46 वर्ष

*बरामदगी*
कब्जे से 40 पाउच (पव्वे) देशी शराब, महबूबा मार्का बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *