सड़क दुर्घटना में साहस व मानवता की मिसाल स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान |

चम्पावत | प्रातः बाघधारा, सिगदा, टनकपुर–पिथौरागढ़ रोड, थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत एक बुलेरो वाहन के गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चम्पावत पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची । दुर्घटनास्थल पर अत्यन्त विषम परिस्थितियों के बावजूद पुलिस टीम ने स्थानीय निवासी मदन सिंह सामंत पुत्र स्वर्गीय गणेश सिंह सामंत निवासी ग्राम सिंगद लोहाघाट जनपद चंपावत 2- मनोज कुमार पंत पुत्र गणेश दत्त पंत निवासी ग्राम अमरुवासेरा घाट लोहाघाट जनपद चंपावत साहसी व्यक्तियों के साथ मिलकर तत्परता से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। संयुक्त प्रयासों से लगभग 200 मीटर गहरी खाई से 05 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु भेजा गया, 05 मृतकों के शवों को सम्मानपूर्वक बाहर निकाला गया । इस कठिन रेस्क्यू अभियान में स्थानीय नागरिकों द्वारा दिखाया गया साहस, मानवता एवं पुलिस के साथ समन्वय अत्यन्त प्रशंसनीय रहा। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता कर घायलों का जीवन बचाने तथा मृतकों को खाई से निकालने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही । उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा संबंधित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा पुलिस के साथ मिलकर किए गए उनके स्वच्छ, निस्वार्थ एवं साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । चम्पावत पुलिस ऐसे संवेदनशील एवं मानवीय सहयोग के लिए स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करती है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार पुलिस–जन सहयोग बनाए रखने की अपील करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *