थाना तामली पुलिस टीम व एसएसबी टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर चालाया जागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस, सभी स्कूलों के छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, 112, 1930, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, bnss ,bns की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में थाना तामली पुलिस द्वारा एस.एस.बी. के साथ सीमिया उरई बीर मौला गांव मे जाकर ज्वाईंट पेट्रोलिंग की गई इस दौरान वन्य जीवों से सतर्क रहने व भारत नेपाल सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों के दृष्टिगत तथा वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर जागरूक किया गया | पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, नवीन कानून, यातायात नियमों के पालन, उत्तराखण्ड पुलिस एप एवं महिला अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन सहायता हेतु 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा) एवं 1090 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *