पौड़ी पुलिस द्वारा चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं । जिसके क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी NBW,वाद संख्या-1057/2021, धारा- 138 एनआई एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त अनिल नेगी जो कि लम्बे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वारण्टी अनिल नेगी को पुलिस द्वारा कुशल सुरागसी पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर उसके गांव दिउली चौक से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1.अनिल नेगी (उम्र 36 वर्ष) पुत्र धीरज सिंह नेगी, निवासी- ग्राम धमंदा दिऊली लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *