रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा धनपुरा रोड़ मजार के सामने चक रोड़ पर छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0- 374/25
धारा– 60(1) आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त
सुधीर पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम बंगला बस्ती पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी, हरि0 उम्र 35 वर्ष
बरामदगी का विवरण
अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना













Leave a Reply