रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | आगामी काँवड मेला-2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान को जारी रखते हुये प्रातः कोतवाली रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानो शिवलोक टिबडी, टिहरी विस्थापित कालोनी, शिवालिक नगर, एवं सुमननगर क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, होटल/ढाबे में कार्य करने वाले आदि के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 110 लोगो का सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर 04 मकान मालिको का मौके पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये कुल 40,000/रू0 के कोर्ट चालान किये गये । रानीपुर पुलिस ने सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया, साथ ही होटल/ढाबे में कार्य करने वाले व्यक्तियो को भी अपना-अपना सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया ।”
कार्यवाही का विवरण-
1- कुल 04 कोर्ट चालान (धनराशि 40,000/-रू0)













Leave a Reply