हरिद्वार पुलिस की असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति पथरी पुलिस के हत्थे चढ़ा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी हेतु पुलिस को सघन चेकिंग व गश्त के निर्देश दिए गए थे । इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी । किंग के दौरान एंकर फैक्ट्री के पास रेलवे अंडरपास क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ । पुलिस द्वारा मुकदमा संख्या 375/2025, आर्म एक्ट में पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

नाम पता आरोपित-
आज़ाद पुत्र इक़बाल निवासीग्राम घीसुपुरा, थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र: 36 वर्ष

बरामदगी-
01 अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *