हरिद्वार | विगत कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने/प्लेटफॉर्म एवं थाना क्षेत्र में भीड़ बढ़ने/यात्री आवागमन अधिकता होने के कारण थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चोरी व यात्रियों के सामान चोरी की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी । घटनाओ की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निर्देशानुसार एवम अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी व पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी के निकट पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन पर टीम गठित करते हुए उक्त घटनाओ को अंजाम देने वाले चोरों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया | इसी क्रम में गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए और सीसीटीवी की सहायता से अभियुक्त तुषार पुत्र राजू निवासी विजयनगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद को चुराए गये 10 मोबाइल सहित अंतर्गत धारा- 317(2)BNS व 35/106 BNSS गिरफ्तार किया गया। जिसके आधार पर मु0अ0सं0-57/25 धारा उपरोक्त अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार शुदा अभि0–
अभियुक्त तुषार पुत्र राजू निवासी विजयनगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
विस्तृत जानकारी की जा रही हैं













Leave a Reply