हरिद्वार पुलिस की अवैध कच्ची शरब तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पथरी पुलिस द्वारा रात्रि क़ो अलग -अलग टीमें बनाकर छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान घिस्सुपुरा से घोसीपुरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते में पुलिया के पास से एक आरोपी दीपांशु पुत्र नीरज को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ व आरोपी हरजीत नगर कॉलोनी से आने वाली सड़क से आरोपी रामकिशन पुत्र हरद्वारी को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
(1)दीपांशु पुत्र नीरज निवासी ग्राम घिस्सुपुरा थाना पथरी हरिद्वार।
बरामदगी-
30 लीटर
(2)रामकिशन पुत्र हरद्वारी निवासी रेलवे स्टेशन पथरी के सामने थाना पथरी हरिद्वार।

बरामदगी-
15 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *