रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के दृष्टिगत थाना बहादराबाद क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । चौकी कस्बा बहादराबाद टीम के द्वारा एक व्यक्ति अकरम पुत्र मौहब्बत निवासी गुलजार का मकान,मस्जिद वाली गली थाना बहादराबाद को 8.65 ग्राम स्मैक,एक इलेक्ट्रानिक तराजू व ₹700/- के साथ रिसर्च कालोनी के पास खण्डर से पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
1-अकरम पुत्र मौहब्बत निवासी गुलजार का मकान ,मस्जिद वाली गली थाना बहादराबाद।
बरामदगी का विवरण
1- 08.65 ग्राम स्मैक
2- एक इलेक्ट्रानिक तराजू व ₹700/-













Leave a Reply