नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, बहला फुसलाकर अपहरण व दुष्कर्म करने का आरोपी दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | ज्वालापुर निवासी महिला द्वारा नईम नामक युवक पर उसकी नाबालिक बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में दी गई शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 328/2025 धारा 137 (2)पंजीकृत किया गया । नाबालिग से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी युवक के घर/रिश्तेदारी/अन्य संबंधित स्थानो पर दबिश/पूछताछ की गई । उक्त के क्रम में आरोपी नईम को दबोचकर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 64,351(2),BNS/3/(क)/4(2) pocso act की बढ़ोतरी की गई । अपहर्ता को बाद आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपी युवक को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

विवरण आरोपित-
नईम पुत्र जाकिर निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *