रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा दिए गए निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी पुलिस ने दौराने चैकिंग एक नशा तस्कर को 10.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पथरी क्षेत्र से दबोचा। थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 369/25 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
विवरण आरोपित-
समीर पुत्र मुन्ना हसन निवासी ग्राम नसीरपुर कलां थाना पथरी जनपद हरिद्वार
विवरण बरामदगी-
1- 10.2 ग्राम अवैध स्मैक
2- 1100/- रुपये नगद













Leave a Reply