रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन टर्मिनल लंढोरा द्वारा आयोजित LEVLE- 2 मॉक ड्रिल एवं अभ्यास कार्यक्रम में फायर स्टेशन रुड़की की टीम ने भी प्रतिभाग किया । उक्त कार्यक्रम में मेजबार के अलावा हिंदुस्तान पैट्रोलियम, भारत गैस, इंडियन बॉटलिंग प्लांट बहादराबाद के प्रतिनिधी भी शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार अनुभव साझा किए । फायर स्टेशन रुड़की टीम ने अपने संबोधन में अति ज्वलनशील पदार्थों में शामिल पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, मीथेन गैस आदि के परिवहन एंव भंडारण के संबंध होने के कारण सभी उपस्थित प्रतिनिधियों को बेहद संवेदनशील होते हुए सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता एवं वैधता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक संस्थान में आपातकालीन नंबर 112 आवश्यक अंकित हो। साथ ही साथ समय समय पर मॉक ड्रिल एवं अभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर कर्मियों को दुर्घटनाओं के दौरान बचाव में सक्षम बनाया जाए ।













Leave a Reply