थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत 2.520 किलोग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त मय मो0 सा0 सहित गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के  विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु  सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे जनपद चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत  थाना पाटी एवं  एस0ओ0जी0 द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए किमाड़ीधार, थाना पाटी से अभियुक्त 1- अशोक चन्द्र भट्ट पुत्र भोला दत्त भट्ट, निवासी ग्राम तलमाटा, बिरगुल, थाना चम्पावत जिला चम्पावत, उम्र 22 को, मो0 साईकिल  Apache RTR 160 रजिस्ट्रेशन नं0  Uk 07 FG 3291, सहित गिरफ्तार कब्जे सें 2 किलो 520 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त मो0 सा0 के पीछे बैठा व्यक्ति चैकिंग होते देख चकमा देकर जंगल से भाग निकला। पुछताछ में भागें अभियुक्त का नाम दीपक भट्ट पुत्र पानदेव भट्ट निवासी ग्राम तलमाटा बिरगुल थाना चम्पावत जिला चम्पावत प्रकाश में आया जिसकी तलाश एंव गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है । उक्त सम्बन्ध में थाना पाटी  में मु0अ0सं0- 15/25 अन्तर्गत धारा 08/20/60  एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । पुछताछ का विवरण- पुछताछ में अभियुक्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि बेरोजगार होने के कारण फरार दीपक भट्ट ने लालच देकर चरस तस्करी में अपने साथ लगा लिया तस्करी में उसे कमीशन मिलता था , यह चरस रिश्ते के भाई दीपक भट्ट के घर में तैयार कर व छोटी-छोटी मात्रा में गांव से इकट्ठा कर  यू0पी0 ,हल्दुवानी ,व रीठा साहिब  मेले एंव देवीधुरा मेले में आयें लोगों को बेची जाती है ।
 गिरफ्तार अभियुक्त के नाम
1- अशोक चन्द्र भट्ट पुत्र भोला दत्त भट्ट निवासी ग्राम तलमाटा बिरगुल थाना चम्पावत जिला चम्पावत उम्र 22
वांछित/फरार अभियुक्त-
2- दीपक भट्ट पुत्र  पानदेव भट्ट निवासी ग्राम तलमाटा बिरगुल थाना चम्पावत जिला चम्पावत
बरामदगी का विवरण-
1- 2 किलो 520 ग्राम अवैध चरस
2- मो0 साईकिल  Apache RTR 160 रजिस्ट्रेशन नं0  Uk 07 FG 3291
3- एप्पल आई फोन
4- 3500 रूपये नगद
 अपील-
 जनपद चम्पावत युवा पीढ़ी के समस्त युवाओं से अपील की है कि वो सभी सर्तक रहे, चरस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े व्यक्ति के लालच में ना आयें ! कोई व्यक्ति प्रलोभन देता है तो जिम्मेदार नागरिक की तरह उक्त व्यक्ति की सूचना पुलिस को अवश्य दें ! नशा मुक्त राज्य के निर्माण में सहयोग दें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *