प्रभारी निरीक्षक, तामली द्वारा की गयी तामली क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, ग्राम प्रहरियों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में स्थानीय लोगों को विभिन्न बिषयो पर जागरूक किये हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत बृजमोहन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक थाना तामली द्वारा थाना तामली प्रांगण में भूतपूर्व सैनिकों ग्राम प्रहरियों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की साथ एक गोष्ठी आयोजित की गयी | उक्त गोष्ठी के माध्यम से सभी को वर्तमान परिपेक्ष में क्षेत्र अंतर्गत किसी भी बाहरी व्यक्ति के दिखाई देने पर उसके सत्यापन की जांच करने तथा यदि उसके द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया है तो स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दिए जाने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दिए जाने | आगामी मानसून सीजन के मध्य नजर सभी ग्राम प्रहरियों को सतर्क दृष्टि रखकर किसी भी घटना के दौरान त्वरित राहत बचाव कार्य करते हुए तथा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए । साथ ही आगामी मानसून सीजन के मध्य नजर सभी ग्राम प्रहरियों को बरसाती तथा टॉर्च वितरित की गई । इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को साइबर अपराधों से बचाव नशे से बचाव यातायात के नियमों तथा उत्तराखंड पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी जागरूक किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *