बनबसा | एक बुजुर्ग महिला उम्र लगभग 55 वर्ष जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी जो चीता मोबाइल कर्मचारियों को बनबसा रेलवे स्टेशन के पास भटकती हुई मिली जिन्हें थाना बनबसा लाया गया !अपना नाम पता सही से नहीं बता पा रही थी उनके बैग की तलाशी लेने पर उनका आधार कार्ड प्राप्त हुआ जिसमें उनका नाम मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय आन सिंह निवासी मधुवा चम्पावत अंकित था ग्राम प्रधान मधुवा को मोबाइल फ़ोन से संपर्क करने पर गाँव से उपरोक्त महिला के पुत्र का मोबाइल नंबर मालूम किया गया जिससे फ़ोन करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं कहीं बाहर नौकरी करता हूँ मैं अपने रिश्तेदार जो बनबसा में रहते हैं उनको सूचित करता हूँ कुछ समय बाद बनबसा भजनपुर निवासी उपरोक्त महिला के रिश्ते का नाती थाना उपस्थित आया और पहचानकर उपरोक्त बुजुर्ग महिला को सही सलामत उसके सुपुर्द किया गया ! पुलिस के अथक प्रयासों से एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलाने में बनबसा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई जो सराहनीय है !
बनबसा पुलिस द्वारा एक बुजुर्ग व मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई |
















Leave a Reply